प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यों को विधायक विपिन ने बताया

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि आज हर क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।भारत आज एशिया में मेडिकल उपकरणों का चौथा बड़ा बाजार बनकर उभरा है। इसके अलावा फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में भारत विश्व का पावर हाउस है। दुनिया की करीब 70% दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है। पीएम जन औषधि केंद्रों में9304 से अधिक दवाओं को सस्ते दाम में उपलब्ध कराया जा रहा है।पीएम कौशल विकास योजना के द्वारा, 1.34 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित किया गया।
रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री जी अब तक 3.59 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। 2.73 करोड़ सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए।आज रियल टाइम डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। मतलब भारत में सबसे ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं।आज भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत के आवाहन पर पूरा विश्व योग दिवस मनाता है।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की तमाम कोशिशें की लेकिन वे सफल नहीं हुए क्योंकि हमारी सरकार ईमानदार सरकार है।राम मंदिर मुद्दे को कांग्रेस ने लटका कर रखा, श्री नरेंद्र मोदी जी ने शिलान्यास किया।मोदी सरकार की 9 सालों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग से गरीब का जीवन सुधरा और सरकार के कामकाज में सुलभता आई। 315 नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मोदी सरकार के कार्यकाल में बने। साथ ही वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।भारत पहले, भारत की सुरक्षा और सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को उपयुक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top