26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर नौका विहार पर लगी लोगों की भीड़

26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर नौका विहार पर लगी लोगों की भीड़

गोरखपुर, नौका विहार: 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नौका विहार पर लोगो की बहुत ही ज्यादा भीड़ लग गई थी। गोरखपुर के नौका विहार को बहुत ही खूबसूरत तिंरगा के रंगों को सजाया गया था। यहां पर काफी दूर दूर से लोग घूमने के लिए आए थे।

नौका विहार पर हजारों लोगों से अधिक भीड़ लग गई थी। पैर रखने की जगह नहीं थी। सुरक्षा के लिए गोरखपुर पुलिस तैनात थी। नौका विहार पर ऐसे ही किसी त्योहार या फिर किसी राष्ट्रीय पर्व पे ऐसा ही भीड़ हमेशा लगता है।

गोरखपुर नौका विहार के बारे में कुछ जानकारी

नौका विहार गोरखपुर

गोरखपुर का नौका विहार बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है, यहां लोग काफी दूर दूर से आते है। नौका विहार पर्यटकों का आकर्षित केंद्र बन चुका है। यहां लोग अपने परिवार, दोस्त, यार के साथ आते है, और नौका विहार के खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।

नौका विहार पर 3d show भी चलता है, जिसे देखने के लिए लोग बहुत ही ज्यादा excited रहते हैं। नौका विहार पर I Love Gorakhpur का 3D text है, अगर कोई नौका विहार पहली बार घूमने जा रहा है तो बिना सेल्फी लिए नही रह सकता। नौका विहार पर आपको कई सारी चीजे देखने को मिल जायेंगी, यहां आप बोटिंग करने का भी आनंद उठा सकते हैं।

रिपोर्टर: अमित गुप्ता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top